EPFO 3.0: अब UPI PIN डालते ही निकलेगा PF का पैसा, ईपीएफओ का बड़ा डिजिटल तकनीकी बदलाव
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने तकनीकी ढांचे में अब तक का सबसे बड़ा सुधार करने जा रहा है। EPFO 3.0 के तहत अब पीएफ निकासी का काम सीधे यूपीआई (UPI) से जोड़ा जाएगा। जैसे ही यूजर अपना यूपीआई पिन एंटर करेगा, वेरिफिकेशन पूरा होते ही पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। इस नए ऑटोमेशन इंजन से लाखों कर्मचारियों को क्लेम सेटलमेंट के झंझट से मुक्ति मिलेगी।